Posts

Showing posts from February, 2025

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, जिला व तहसील इकाई का गठन

Image
द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, जिला व तहसील इकाई का गठन कर्नलगंज,गोण्डा। रविवार 09 फरवरी को "द जर्नलिस्ट एसोसिएशन" गोण्डा की बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में तहसील करनैलगंज में की गई। जिसमें अनेकों सम्मानित पत्रकारगण उपस्थित रहे। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और उनके आये दिन हो रहे उत्पीड़न को लेकर व्यापक रूप से चर्चा हुई। साथ ही पत्रकारों के सम्मान व उनके सुरक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने के लिए सभी पत्रकारों ने सहमति दी। वहीं संगठन के विस्तार करने के साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने, उसकी रूपरेखा तैयार करने और एकजुट होकर काम करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने संगठन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा पत्रकारों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने इससे जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी वक्ताओं को उनके विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। सभी पत्रकारों द्वारा अपने विचार रखे गए। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही संगठन है और संगठित होकर कार्य करेंगे तो भविष्य में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों को जवाब भी दिया जा सकेगा। यदि अलग-अलग रहे ...

बार एसोसिएशन कर्नलगंज का चुनाव संपन्न,श्यामधर शुक्ल बने अध्यक्ष और पवन शुक्ल महामंत्री

Image
बार एसोसिएशन कर्नलगंज का चुनाव संपन्न,श्यामधर शुक्ल बने अध्यक्ष और पवन शुक्ल महामंत्री गोंडा। जिले के तहसील कर्नलगंज में काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह सोमवार को बार एसोसिएशन कर्नलगंज का चुनाव सम्पन्न हुआ,जिसमें श्यामधर शुक्ल अध्यक्ष व पवन शुक्ला महामंत्री चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को काफी संख्या में अधिवक्ताओं व समर्थकों ने खुशी जताते हुए माला पहनाकर बधाई दी है।  सोमवार को बार एसोसिएशन के चुनाव की मतदान प्रक्रिया सुबह से धीमी गति से शुरू हुई,लेकिन अंततः 135 मतदाताओं में से 132 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शाम 3 बजे तक चला,जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई और 3 बजकर 35 मिनट तक पूरी कर ली गई। मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025 के चुनाव में मात्र 136 मतदाताओं में 132 लोगों ने हिस्सा लिया जबकि बचे 4 मतों में 3 अधिवक्ता उपस्थित नहीं रहे वहीं एक अधिवक्ता का पूर्व में निधन हो चुका है। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 5- 5 उम्मीदवार रहे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार सिंह व श्यामधर शुक्ल के बीच सीधी टक्कर रही वहीं महामंत्री पद के लिए पवन शुक्ला व बाबादीन मिश्रा के मध्य कड़...