वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की समारोह पूर्वक मनाई गई जयंती
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की समारोह पूर्वक मनाई गई जयंती राष्ट्र का महानायक बताते हुए उन्हें किया गया नमन,कार्यक्रम विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान। गोण्डा। गुरुवार को कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत बी एल पैलेस गौरवाखुर्द में मां वाराही परिवार द्वारा त्याग,बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता केबी सिंह और संचालन डॉक्टर सुनील सिंह ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर सूर्यपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने जंगलों में विचरण किया,घास की रोटी खाई लेकिन समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के संघर्ष,शौर्य ,त्याग,बलिदान और राष्ट्र भक्ति हिंदुस्तान के लिए एक मिशाल है। वहीं के एल इण्टर कॉलेज के प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन पर व्यापक रूप से प्रकाश डालते हुए कहा महाराणा प्रताप में युद्ध की अद्भुत कला कौशल और सेना को सुसंगठित करने की प्रबल क्षमता थी,जिसको देखकर दुश्मन कांपते थे। डॉक्टर श्याम बहादुर सिंह एचओडी बीएड विभाग ने रा...