Posts

Showing posts from March, 2026

बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 123वीं जयंती पर संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 123वीं जयंती पर संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन गोण्डा। शहर के टाउन हॉल में बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की 123वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र चौरसिया उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभात कुमार वर्मा तथा विजय चौरसिया ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अतिरिक्त ऋषि चौरसिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंस चौरसिया ने की। इस अवसर पर उन्होंने चौरसिया समाज से एकजुट होकर सामाजिक विकास और संगठनात्मक मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के सामाजिक योगदान और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया। कार्यक्रम में संतोष चौरसिया, विष्णु चौरसिया, लालमणि चौरसिया, सुरेंद्र चौरसिया, जगन्नाथ चौरसिया और आशीष चौरसिया सहित ...

मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र, टेढ़ी नदी में नाला निर्माण रोकने की मांग

Image
मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र, टेढ़ी नदी में नाला निर्माण रोकने की मांग गोंडा। जिले के कटरा बाजार क्षेत्र के कटुआ नाला निवासी समाजसेवी सत्यम सिंह “ठाकुर” ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से सना पत्र लिखकर बहराइच जिले से टेढ़ी नदी में गिराए जा रहे नाले के निर्माण को रोकने की मांग उठाई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। समाजसेवी सत्यम सिंह ठाकुर का कहना है कि बहराइच जनपद के हुजूरपुर क्षेत्र के ज्ञानापुर गांव का पानी टेढ़ी नदी में गिराने के लिए नाला बनाया जा रहा है। यदि यह नाला बनकर नदी में सीधे गंदा पानी छोड़ा गया तो आसपास के गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। उन्होंने बताया कि टेढ़ी नदी में आसपास के गांवों के बच्चे स्नान करते हैं। इसके अलावा कटुआ नाला, टेढ़ी और रायपुर समेत कई गांवों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी इसी नदी में किया जाता है। ऐसे में नाले का गंदा पानी नदी में मिलने से जल प्रदूषण बढ़ेगा और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। समाजसेवी का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने पहले भी बहराइच और गोंडा के संबंधित अधिकार...

बहराइच: ज्ञानापुर में निर्माणाधीन नाली का दूषित पानी टेढ़ी नदी में गिराने पर विरोध, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

Image
बहराइच: ज्ञानापुर में निर्माणाधीन नाली का दूषित पानी टेढ़ी नदी में गिराने पर विरोध, हस्ताक्षर अभियान चलाया गया बहराइच। विकास खंड हुजूरपुर की ग्राम सभा ज्ञानापुर में निर्माणाधीन नाली का गंदा एवं दूषित पानी सीधे टेढ़ी नदी में गिराए जाने के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे को समाजसेवी सत्यम ठाकुर ने सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर जनसमर्थन तेज हो गया है। कटुवानाला चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान समस्या के विरोध में रविवार को कटुवानाला चौराहे पर ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रशासन से मांग की कि नाली के दूषित पानी को तत्काल नदी में गिरने से रोका जाए और वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और आस्था का भी गंभीर विषय है। स्वास्थ्य और पर्यावरण पर खतरे की आशंका ग्रामीणों का आरोप है कि नाली का अपशिष्ट जल बिना किसी उपचार के सीधे नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो नदी का जल अत्यधिक प्रदूषित हो सक...