Posts

सोनवारा में माँ महागौरी की भव्य आरती, 501 दीपों से जगमगाया पंडाल

Image
सोनवारा में माँ महागौरी की भव्य आरती, 501 दीपों से जगमगाया पंडाल कर्नलगंज, गोंडा। हलधरमऊ विकास खंड के ग्राम पंचायत सोनवारा में नवरात्र के पावन पर्व पर भक्ति का सैलाब उमड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से माँ दुर्गा की नई मूर्ति की स्थापना की गई। रविवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर 501 दीप प्रज्ज्वलित कर माँ की भव्य महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान पूरा पंडाल "या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः" के जयकारों से गूंज उठा। दीपों की रोशनी में माँ का दरबार अलौकिक दिख रहा था। ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी अतुल कुमार शुक्ला, दीपक मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, विनय शुक्ला, विपिन शुक्ला, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, हनुमंत लाल मिश्रा, राहुल तिवारी, आजाद मिश्र, रणविजय शुक्ला, संजय मिश्र, सुगू भाई, शिव नरेश पांडे, मनीष मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी पश्चिमी ने सरयू घाट का किया निरीक्षण

Image
प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी पश्चिमी ने सरयू घाट का किया निरीक्षण करनैलगंज, गोंडा। आगामी मूर्ति विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने थाना करनैलगंज क्षेत्रांतर्गत सरयू घाट स्थित विसर्जन स्थल का औचक निरीक्षण किया। एएसपी ने घाट पर की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की उपलब्धता, नाव, लाइटिंग और सीसीटीवी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित थाना प्रभारी व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे, भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं।

गोण्डा: पुलिस लाइन में मिशन शक्ति का सम्मान समारोह, डीएम-एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 सशक्त महिलाओं को किया सम्मानित

Image
गोण्डा: पुलिस लाइन में मिशन शक्ति का सम्मान समारोह, डीएम-एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 सशक्त महिलाओं को किया सम्मानित गोण्डा। जनपद गोण्डा में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, छात्राओं एवं महिला पुलिसकर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना, समाज में उनकी विशिष्ट पहचान को सम्मान देना तथा महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में अनामिका मिश्रा को विद्यालय से जिला मुख्यालय स्थित गांधी पार्क तक लगभग 30 किलोमीटर की दौड़ तीन घंटे 40 मिनट में पूरी करने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। किरन पांडेय, नारी ज्ञानस्थली महिला महाविद्यालय में संगीत की प्राध्यापिका, को संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगद...

धौरहरा चौराहे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, जिला पंचायत सदस्य ने घायल की मदद कर बचाई जान

Image
धौरहरा चौराहे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, जिला पंचायत सदस्य ने घायल की मदद कर बचाई जान करनैलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार देर शाम एक बाइक सवार के घायल होने पर मानवता की मिसाल देखने को मिली। जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस ने मिशन संवेदना के तहत घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार से घर लौटते समय धौरहरा चौराहे के पास बाइक संख्या UP 43 AW 9379 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और रक्तस्राव नहीं रुक रहा था। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस ने स्थिति को देखते हुए बिना देर किए घायल व्यक्ति के सिर पर पट्टी बांधी और 108 एंबुलेंस को बुलाया। घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज भेजा गया। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो। इस सेवा कार्य में कुलदीप, मुकेश, विजय, पंकज, हिमांशु एवं प्रदीप का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि मिशन संवेदना के तहत जि...

बचपन का सपना हुआ साकार, पिता के हाथों बेटे को मिला नियुक्ति पत्र, भावुक पल देख छलक पड़े शिक्षकों के आंसू

Image
बचपन का सपना हुआ साकार, पिता के हाथों बेटे को मिला नियुक्ति पत्र, भावुक पल देख छलक पड़े शिक्षकों के आंसू तीन पीढ़ियों से कन्हैयालाल इंटर कॉलेज से जुड़ा है गुप्ता परिवार, कस्बे  में हर्ष का माहौल कर्नलगंज, गोंडा। कहते हैं संकल्प सच्चा हो तो मंजिल खुद कदम चूमती है। तहसील मुख्यालय कर्नलगंज के मोहल्ला बालूगंज निवासी नवीन गुप्ता ने इस कहावत को सच कर दिखाया है। जिस कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में बचपन में छात्र बनकर पढ़ाई की, उसी विद्यालय में आज *प्रवक्ता* बनकर लौटे हैं। इस उपलब्धि को सबसे ज्यादा भावुक बना दिया उस पल ने, जब इसी विद्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात पिता नंद किशोर गुप्ता ने स्वयं अपने हाथों से अपने पुत्र की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर उसे नियुक्ति पत्र सौंपा। पिता के हाथों नियुक्ति पत्र लेता बेटा और बेटे को शिक्षक बनते देख गर्व से भरा पिता... इस अद्भुत और भावुक क्षण को देखकर कार्यालय में मौजूद शिक्षकों की आंखें भी नम हो गईं। संकल्प लाइब्रेरी में गढ़ी सफलता की इबारत नवीन का सपना बचपन से ही इसी कॉलेज में पढ़ाने का था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कर्नलगंज की *संकल्प ...

खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Image
खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी, केस दर्ज परसपुर (गोंडा)। समाचार प्रकाशित करने से नाराज होकर एक पत्रकार को सरेआम जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर थाना परसपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम पंचायत पूरे अजब निवासी पत्रकार जान प्रकाश चौहान पुत्र जिलेदार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व जनहित में आरोपी सोनू यादव पुत्र सुरपाल निवासी पूरे अजब के विरुद्ध एक सत्य व तथ्यपरक समाचार प्रकाशित किया था। इससे रंजिश मानकर आरोपी लगातार उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां व पत्रकारिता छोड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि दिनांक 19 सितंबर 2026 को शाम लगभग 6 बजे आरोपी सोनू यादव ने प्रार्थी को गांव में घेर लिया और गांव के तमाम लोगों के सामने सरेआम जाति सूचक व माँ-बहन की अत्यंत भद्दी अश्लील गालियां दीं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर ठेस पहुंची। गांव के लोग इकट्ठा हुए तो भी आरोपी नहीं माना...

कर्नलगंज: गोंडा-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Image
कर्नलगंज: गोंडा-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे बब्लू, डेयरी वाहन फरार गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे कर्नलगंज स्थित गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सिकिहा मोड़ के पास बाइक सवार एक व्यक्ति को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बब्लू पुत्र हरिशंकर, उम्र 54 वर्ष, निवासी कोंचा कासिमपुर मुरावनपुरवा, थाना कर्नलगंज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बब्लू सोनवारा स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे और ड्...