धौरहरा चौराहे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, जिला पंचायत सदस्य ने घायल की मदद कर बचाई जान
धौरहरा चौराहे पर बाइक डिवाइडर से टकराई, जिला पंचायत सदस्य ने घायल की मदद कर बचाई जान
करनैलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र में गोंडा-लखनऊ हाईवे पर गुरुवार देर शाम एक बाइक सवार के घायल होने पर मानवता की मिसाल देखने को मिली। जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस ने मिशन संवेदना के तहत घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार से घर लौटते समय धौरहरा चौराहे के पास बाइक संख्या UP 43 AW 9379 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार के सिर में गंभीर चोट आई और रक्तस्राव नहीं रुक रहा था। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस ने स्थिति को देखते हुए बिना देर किए घायल व्यक्ति के सिर पर पट्टी बांधी और 108 एंबुलेंस को बुलाया। घायल को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज भेजा गया। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो। इस सेवा कार्य में कुलदीप, मुकेश, विजय, पंकज, हिमांशु एवं प्रदीप का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि मिशन संवेदना के तहत जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह लगातार जरूरतमंदों और सड़क हादसे में घायलों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। स्थानीय लोगों ने उनके इस कार्य की सराहना की है।





Comments
Post a Comment