Posts

Showing posts from July, 2026

कर्नलगंज: गोंडा-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Image
कर्नलगंज: गोंडा-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे बब्लू, डेयरी वाहन फरार गोण्डा। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे कर्नलगंज स्थित गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सिकिहा मोड़ के पास बाइक सवार एक व्यक्ति को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बब्लू पुत्र हरिशंकर, उम्र 54 वर्ष, निवासी कोंचा कासिमपुर मुरावनपुरवा, थाना कर्नलगंज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बब्लू सोनवारा स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे और ड्...

राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष नियुक्त, आदित्य प्रताप सिंह को मिली जिम्मेदारी

Image
राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष नियुक्त, आदित्य प्रताप सिंह को मिली जिम्मेदारी बहराइच। राष्ट्रीय स्तर पर गतिशील सामाजिक संगठन "राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी" ने संगठन विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष (युवा मोर्चा) अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पुरैना, बेलहरी, मझंवा तकुली, बहराइच निवासी आदित्य प्रताप सिंह पुत्र काशी नाथ सिंह को बहराइच जिला का जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र दिनांक 17/07/2026 को जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और हिन्दुत्व की भावना को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नए पदाधिकारी से अपेक्षा जताई कि वे संविधान के नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रवाद और अखण्ड भारत की परिकल्पना को साकार करने में पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ को संगठन का प्रेरणास्रोत बताया गया।