पूर्व सभासद को सूचना मांगना पड़ा महंगा,ईओ ने अभद्रता कर जान से मारने की दी धमकी।
पूर्व सभासद को सूचना मांगना पड़ा महंगा,ईओ ने अभद्रता कर जान से मारने की दी धमकी। गोण्डा। जिले के कर्नलगंज नगर पालिका परिषद में व्याप्त बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व उससे संबंधित सूचना मांगना एक पूर्व सभासद को महंगा पड़ गया। मामले में फर्जीवाड़े का खुलासा होने व अपनी गर्दन फंसने के भय से जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा एक राय होकर शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में आवेदक के साथ अभद्रता करते हुए फर्जी मुकदमा लिखवा देने और उसको जान से मार डालने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के आनलाईन पोर्टल, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से की है। मामला कर्नलगंज नगर पालिका परिषद से जुड़ा है। यहाँ के शिवशंकर भट्ट ने अधिकारियों को दिये गये पत्र में कहा है कि उसने नगर पालिका परिषद कर्नलगंज से जन सूचना अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत सूचना मांगी थी। जिसके संबंध में शुक्रवार को वह ईओ धनुषधारी सिंह से मिलने नगर पालिका गया,जहां पर ईओ के कमरे में पहले से मौजूद नगर पालिका के कर्मचारियों आशीष सिंह, शिवकुमार आदि लोगों ने उसके साथ अभद्रता की व धनुषधारी सिंह के द्वारा कहा ग...