पूर्व सभासद को सूचना मांगना पड़ा महंगा,ईओ ने अभद्रता कर जान से मारने की दी धमकी।

पूर्व सभासद को सूचना मांगना पड़ा महंगा,ईओ ने अभद्रता कर जान से मारने की दी धमकी।



गोण्डा। जिले के कर्नलगंज नगर पालिका परिषद में व्याप्त बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व उससे संबंधित सूचना मांगना एक पूर्व सभासद को महंगा पड़ गया। मामले में फर्जीवाड़े का खुलासा होने व अपनी गर्दन फंसने के भय से जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा एक राय होकर शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में आवेदक के साथ अभद्रता करते हुए फर्जी मुकद‌मा लिखवा देने और उसको जान से मार डालने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के आनलाईन पोर्टल, जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी से की है।

मामला कर्नलगंज नगर पालिका परिषद से जुड़ा है। यहाँ के शिवशंकर भट्ट ने अधिकारियों को दिये गये पत्र में कहा है कि उसने नगर पालिका परिषद कर्नलगंज से जन सूचना अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत सूचना मांगी थी। जिसके संबंध में शुक्रवार को वह ईओ धनुषधारी सिंह से मिलने नगर पालिका गया,जहां पर ईओ के कमरे में पहले से मौजूद नगर पालिका के कर्मचारियों आशीष सिंह, शिवकुमार आदि लोगों ने उसके साथ अभद्रता की व धनुषधारी सिंह के द्वारा कहा गया कि हमारे पास बहुत हथकंडे है व कई जमादार हैं। किसी से कहकर तुम्हारे ऊपर फर्जी मुकद‌मा लिखवा देंगे और उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि उनके साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है। पीड़ित ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। बता दें कि नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत कस्बे के श्री नारायन भट्ट ने भी इसके पूर्व आयुक्त देवीपाटन मंडल से करके अवगत कराया था कि यहाँ पूर्व चेयरमैन का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर व तत्कालीन बोर्ड अधिवक्ता के राय के विपरीत कार्य करते हुए नजूल भूमि के बैनामा को गृह कर रजिस्टर मे दर्ज कर दिया गया है। मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ने इसकी जांच कर कार्यवाही करने हेतु उप जिलाधिकारी कर्नलगंज को आदेश दिया था,उसमें भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नलगंज: गोंडा-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बचपन का सपना हुआ साकार, पिता के हाथों बेटे को मिला नियुक्ति पत्र, भावुक पल देख छलक पड़े शिक्षकों के आंसू

थाना कर्नलगंज पुलिस व SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल सहित कुल 03 बदमाश गिरफ्तार