द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, जिला व तहसील इकाई का गठन

द जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, जिला व तहसील इकाई का गठन



कर्नलगंज,गोण्डा। रविवार 09 फरवरी को "द जर्नलिस्ट एसोसिएशन" गोण्डा की बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में तहसील करनैलगंज में की गई। जिसमें अनेकों सम्मानित पत्रकारगण उपस्थित रहे। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और उनके आये दिन हो रहे उत्पीड़न को लेकर व्यापक रूप से चर्चा हुई। साथ ही पत्रकारों के सम्मान व उनके सुरक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने के लिए सभी पत्रकारों ने सहमति दी। वहीं संगठन के विस्तार करने के साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने, उसकी रूपरेखा तैयार करने और एकजुट होकर काम करने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष श्री मौर्य ने संगठन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा पत्रकारों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने इससे जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी वक्ताओं को उनके विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। सभी पत्रकारों द्वारा अपने विचार रखे गए। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही संगठन है और संगठित होकर कार्य करेंगे तो भविष्य में पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों को जवाब भी दिया जा सकेगा। यदि अलग-अलग रहे तो भविष्य में भी पत्रकार जगत पर उंगलियां उठती रहेंगी। तत्पश्चात बैठक में संगठन के जिला एवं तहसील कमेटी का गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह को जिला संरक्षक, भूपेन्द्र तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, सुधीर पाण्डेय को जिला महासचिव, अंकज मिश्रा को जिला सचिव, बैजनाथ अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी, वीरेन्द्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, पवनदेव सिंह जिला संगठन मंत्री, जीतलाल गोस्वामी जिला विधिक स‌लाहकार, सरताज अहमद जिला प्रचार मंत्री व अभय प्रताप सिंह को तहसील कर्नलगंज अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा तहसील महासचिव, रविकान्त मिश्रा तहसील उपाध्यक्ष, अंग्रेज गुप्ता तहसील सचिव, शिवकुमार पाण्डेय तहसील संगठन मंत्री, अनिल कुमार गोस्वामी को तहसील मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को उनके शुभचिन्तको व ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

कर्नलगंज: गोंडा-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बचपन का सपना हुआ साकार, पिता के हाथों बेटे को मिला नियुक्ति पत्र, भावुक पल देख छलक पड़े शिक्षकों के आंसू

थाना कर्नलगंज पुलिस व SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल सहित कुल 03 बदमाश गिरफ्तार