बार एसोसिएशन कर्नलगंज का चुनाव संपन्न,श्यामधर शुक्ल बने अध्यक्ष और पवन शुक्ल महामंत्री
बार एसोसिएशन कर्नलगंज का चुनाव संपन्न,श्यामधर शुक्ल बने अध्यक्ष और पवन शुक्ल महामंत्री
गोंडा। जिले के तहसील कर्नलगंज में काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह सोमवार को बार एसोसिएशन कर्नलगंज का चुनाव सम्पन्न हुआ,जिसमें श्यामधर शुक्ल अध्यक्ष व पवन शुक्ला महामंत्री चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को काफी संख्या में अधिवक्ताओं व समर्थकों ने खुशी जताते हुए माला पहनाकर बधाई दी है।
सोमवार को बार एसोसिएशन के चुनाव की मतदान प्रक्रिया सुबह से धीमी गति से शुरू हुई,लेकिन अंततः 135 मतदाताओं में से 132 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शाम 3 बजे तक चला,जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई और 3 बजकर 35 मिनट तक पूरी कर ली गई। मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025 के चुनाव में मात्र 136 मतदाताओं में 132 लोगों ने हिस्सा लिया जबकि बचे 4 मतों में 3 अधिवक्ता उपस्थित नहीं रहे वहीं एक अधिवक्ता का पूर्व में निधन हो चुका है। अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 5- 5 उम्मीदवार रहे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार सिंह व श्यामधर शुक्ल के बीच सीधी टक्कर रही वहीं महामंत्री पद के लिए पवन शुक्ला व बाबादीन मिश्रा के मध्य कड़ी टक्कर रही। आपको बता दें कि करनैलगंज तहसील में करीब 300 अधिवक्ता वकालत करते हैं,लेकिन जिसका सीओपी नंबर धारक ही मतदान में हिस्सा ले सके, शेष अधिवक्ता मतदान से वंचित रहे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए श्यामधर शुक्ल को 57, सुशील सिंह 35, वीरेंद्र श्रीवास्तव 24, आत्मा राम शुक्ल 6, सूर्यकांत तिवारी 9 वहीं महामंत्री पद हेतु पवन कुमार शुक्ल 61, स्वामीनाथ 21, बाबादीन मिश्रा 22, रामबाबू पाण्डेय 15 तथा फौजदार पाण्डेय को 12 मत प्राप्त हुए। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही। अधिवक्ताओं एवं प्रत्याशियों ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया,जिन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए और चुनाव को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अब सभी की निगाहें नई बार ऐसोसिएशन टीम पर टिकी हैं, जो आने वाले समय में अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए कार्य करेगी। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।

Comments
Post a Comment