जगन्नाथ प्रसाद राम मनोहर तिवारी इंटर कॉलेज में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

जगन्नाथ प्रसाद राम मनोहर तिवारी इंटर कॉलेज में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम


प्रतिभागियों को पुरूस्कार देकर किया गया सम्मानित।


इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया द्वारा दिखाए गए हैरत अंगेज जादू को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

गोण्डा।






जिले के नगर पंचायत परसपुर स्थित जगन्नाथ प्रसाद राम मनोहर तिवारी इंटर कॉलेज में रविवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया इस दौरान कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉक्टर अरुण सिंह व विशिष्ट अतिथि त्रिलोकी सिंह ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम में विद्यालय की सृष्टि, पूजा, साक्षी, सायबा, सुमन समेत कई छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, नाटक एवं नृत्य को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। देशभक्ति गीतों पर विद्यालय के बच्चों ने बजाओ ढोल स्वागत में मेरे श्रीराम आये हैं, मेरे प्यारे वतन, तुझको शत शत नमन और दिल मेरा पुकारे वंदे मातरम आदि गीतों पर नृत्य देखकर दर्शक आनंद विभोर हो गए। वहीं कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इंटरनेशनल जादूगर मिस्टर इंडिया द्वारा दिखाए गए हैरत अंगेज जादू को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। जगन्नाथ प्रसाद राम मनोहर तिवारी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जादूगर मिस्टर इंडिया ने अपनी जादू की कला से सभी को अचंभित कर दिया। उन्होंने जलती मोमबत्ती से गुलाब का फूल बना दिया वहीं खाली डिब्बे से नोटों की बरसात कर करके उपस्थित लोगों को अभिभूत किया। इसी के साथ ही सादे कागज को थैले में रखकर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ व सब पढ़े सब बढ़े स्लोगन वाला पोस्टर निकाला। वहीं खाली बॉक्स से लगभग 20 मीटर का तिरंगा निकाला तथा खाली डिब्बे से सभी राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वज निकाला व हनुमान जी के चित्र में ही भगवान श्रीराम के चित्रों को दिखाया। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र बहादुर सिंह, के.बी.सिंह, राम सुंदर पाण्डेय, प्रबंधक राम मनोहर तिवारी, राम यज्ञ मिश्रा, इन्द्र प्रकाश शुक्ला, मुस्तकीम फारूकी, मयंक तिवारी, राज कुमार तिवारी, राजेश अवस्थी, राजेश सैनी, मानसी तिवारी, पप्पू तिवारी, शानू, रंजना सिंह, अंशिका सिंह, अंशिका तिवारी, शबाना, आस्था, निधि सिंह, श्रीमती विद्यावती पाण्डेय, फरहीन, अमूर्ष श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में अभिभावकगण व छात्र- छात्राएं शामिल रहीं।

Comments

  1. बहुत सुंदर कार्यक्रम

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कर्नलगंज: गोंडा-लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बचपन का सपना हुआ साकार, पिता के हाथों बेटे को मिला नियुक्ति पत्र, भावुक पल देख छलक पड़े शिक्षकों के आंसू

थाना कर्नलगंज पुलिस व SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में लूट की घटना का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल सहित कुल 03 बदमाश गिरफ्तार